Sunday, May 18, 2014

एक्ज़ाम चालीसा


उड़े नींद सुख चैन सब, जीना हुआ हराम
काहे को बनवा दिये, प्रभु तुमने एक्ज़ाम
जय एक्ज़ाम महा दुखदायी-क्यों आ जाते हो हरजाई
हमने तुम्हरा कुछ ना बिगाड़ा- पर तुमने हमको ही पछाड़ा
टीचर भूत निसाचर लागे- एक्ज़ामनर राक्षस कहलावे
लगै प्रिन्सिपल का रुख ऐसा - ज्यों यमराज चलैं बिन भैंसा
रात रात जग करी पढाई - पर ससुरी कछु काम ना आई
पेपर देख दुखी मन गावे - यह पेपर सैटर मर जावै
खुद बीवी से पिट कर आया - पर हमरा ही बैन्ड बजाया
हुए सभी सब्जेक्ट बेवफ़ा - रात में घोटे सुबह सब सफ़ा
मन्दिर में परसाद चढ़ाया - लेकिन वो भी काम ना आया
ज़ालिम हुए फ़िज़िक्स केमिस्ट्री - दगा दे गयी ससुरी हिस्ट्री
जिसने भी काँमर्स बनाई - उसकी जम कर करू ठुकाई
साइन्स वाले तू भी आ जा - तेरा जल्दी उठे जनाजा
आर्ट साइड जिसने बनवाई - उसको पीटे रोज़ लुगाई
मैथ्स क्रियेटर हो जाये काना - ज्योग्रफ़ी का मर जाये नाना
जो काँपी किताब छपवाये - प्रभु उसका बिजनेस बिक जाये
घर के बाहर खिलती होली - अपने दिल पर चलती गोली
यार दोस्त सब मौज उड़ावैं - हम स्लेबस ले सर फ़ुड़वावैं
जबसे पेपर की रितु आई - गर्लफ़्रेन्ड भी नाहिं घुमाई
पढ़ो तो यार दोस्त सब छूटें - नाँहि पढ़ो तो बापू कूटें
बर्गर पीज़ा छूटत जावैं - मम्मा नित बदाम खिलावैं
कह दुष्यन्त टेस्ट सब छूटा - पेपर आये नसीबा फ़ूटा
भैया ने दुख ऐसा दीन्हा - मोबाइल भी हमरा छीना
छूटे आँर्कुट फ़ेस बुकाई - ऒफ़ लाइन अब रहते भाई
जो एक्ज़ाम चालीसा गावै - फ़र्स्ट क्लास नीचे से पावै
पढ़ने तक ही ठीक था, काहे बने एक्ज़ाम
ऐसे सिस्टम का प्रभु, कर दे काम तमाम

Thursday, August 15, 2013

हे प्रभु भग जाए मोरी बीवी hey prabhu bhag jaye meri biwi

चढ़वाऊँगा मंदिर में कलर टीवी - हे प्रभु भग जाए मोरी बीवी
मोरी नैया को पार तुम लगाओ - हे प्रभु बीवी से बचाओ
छुट्टी के दिन बोले मोसे हौले हौले - आज जल्दी ज़रा उठ जाओ
जानू सन्डे है नाश्ता तो बनाओ - हे प्रभु बीवी से बचाओ
न्यूज़ देखूं जभी आये वो बस तभी -२ -बोले दिलवर रिमोट ज़रा लाओ
सास बहू वाला सीरियल लगाओ - हे प्रभु बीवी से बचाओ
जाएँ हम मूवी जब बच्चों के संग में तब -२ - कहे ज्यादा स्टाइल ना दिखाओ
ज़रा लल्लू को सूसू करा लाओ - हे प्रभु बीवी से बचाओ
मोरी नैया को पार तुम लगाओ - हे प्रभु बीवी से बचाओ
चढ़वाऊँगा मंदिर में कलर टीवी - हे प्रभु भग जाए मोरी बीवी

Wednesday, November 30, 2011

meri kavitaayen मेरी कवितायें: श्री राम जन्म भूमि की कथा shri ram janm bhoomi ki katha

http://www.youtube.com/watch?v=Au9xwHJRYzM
ईस्ट इन्डिया कम्पनी, ले कर नव अवतार
फिर से करने को चली, भारत में व्यापार
भारत में व्यापार, ग़ुलामी फिर से आनी
ग़र संसद में चली,दलालों की मनमानी

Sunday, August 21, 2011

चैटिंग देवी की आरती

जय चैटिंग देवी मैया जय चैटिंग देवी
हर टेढ़े मेढ़े की - हर टेढ़े मेढ़े की
तुम सैटिंग देवी
बोलो जय चैटिंग देवी
ट्विटर ऑर्कुट याहू स्काइप ऍफ़ बी
मैया स्काइप ऍफ़ बी
सारी रात जगावें - सारी रात जगावें
तुम बिन लगदा ना जी
बोलो जय चैटिंग देवी
मोबाइल की घन्टी दिल को धड़कावै
मैया दिल को धड़कावै
एस एम एस की टींटीं - एस एम एस की टींटीं
जियरा तड़पावै
बोलो जय चैटिंग देवी
कम्प्यूटर मोबाइल तुम्हरे मन्दिर हैं
मैया तुम्हरे मन्दिर हैं
नैट कनेक्शन इनमें - नैट कनेक्शन इनमें
राजा इन्दर हैं
बोलो जय चैटिंग देवी
छोरे छोरी मैया पटवातीं धाँसू
मैया पटवातीं धाँसू
पर जब ब्रेकप होता - पर जब ब्रेकप होता
आ जाते आंसू
बोलो जय चैटिंग देवी
चैटिंग देवी की आरति जो कोई गावै
मैया जो कोई गावै
कह दुष्यन्त महागुरु - कह दुष्यन्त महागुरु
फेमस हो जावै
बोलो जय चैटिंग देवी

Thursday, June 23, 2011

मिलन

रात शबनम को ले के आई है
तारों ने रौशनी बिछाई है
आसमाँ ने सजाया है आँगन
सुना है चाँद से मिलने को धरती आई है
सुना है चाँद से मिलने को धरती आई है

अमावस कट गयी जुदाई की
बात अब ना करो तनहाई की
झनझनाती सितार सी धड़कन
साँसों में भी तरानों सी मिठास लाई है
सुना है चाँद से मिलने को धरती आई है

बेला महका चमेली शर्माई
हर कली ले रही है अंगड़ाई
हवाएं चल रही हैं इठलाकर
धड़कनों ने ये खबर चुपके से फ़ैलाई है
सुना है चाँद से मिलने को धरती आई है

Wednesday, June 22, 2011

milan

raat shabnam ko le k aai hai
taaro ne roshni bichhai hai
aasmaan ne sajaya hai aangan
suna hai chand se milne ko
dharti aai hai

amawas kat gai judai ki
baat ab na karo tanhai ki
jhanjhanati sitar si dhadkan
saanso me bhi tarano si mithas
lai hai
suna hai chand se milne ko
dharti aai hai

bela mehka chameli sharmai
har kali le rahi hai angdai
hawayen chal rahi hain ithlakar
dhadkano ne ye khabar chupke se
failai hai
suna hai chand se milne ko
dharti aai hai